Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

गंगा सागर मेला क्षेत्र में आग लगने से कई अस्थायी शिविर खाक

गंगा सागर मेला क्षेत्र में आग लगने से कई अस्थायी शिविर खाक

09 Jan 2026

गंगा सागर मेला क्षेत्र में आग लगने से कई अस्थायी शिविर खाक

विश्व प्रसिद्ध गंगा सागर मेला शुरू होने से पहले आज कपालमुनि मंदिर के पास नंबर-दो सड़क के किनारे बनाए गए कई अस्थायी शिविरों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते होगला से बनी झोपड़ियां दहक उठीं और कुछ ही देर में एक के बाद एक शिविर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मेला क्षेत्र में विभिन्न सरकारी विभाग अस्थाई शिविरों का निर्माण करा रहे हैं। इनमें सरकारी अधिकारियों, सूचना एवं संस्कृति विभाग के कर्मियों और पत्रकारों के ठहरने की व्यवस्था की जानी थी। इनमें अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। इसके कारणों की जांच दमकल विभाग ने शुरू कर दी है। मेला प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

मेले की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहचान उजागर न करने का आग्रह करते हुए बताया कि आग लगने के कारणों की जांच के लिए एक समिति गठित की जा रही है। गंगासागर मेले में पुण्यार्थियों का आने का सिलसिला रविवार को शुरू हो जाएगा। हफ्ते भर में करीब 40 से 50 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गंगा सागर मेला क्षेत्र में आग लगने से कई अस्थायी शिविर खाक
गंगा सागर मेला क्षेत्र में आग लगने से कई अस्थायी शिविर खाक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News